Press "Enter" to skip to content

प्रानसिंह की तीन लोगों ने की मारपीट, केस दर्ज / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कलोथरा में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
प्रानसिंह खंगार पुत्र बैजू निवासी कलोथ्रा ने बताया कि बीते रो जब वह किसी काम से जा रहा था तभी सतीश खटीक, मेघसिंह खंगार, भीकमसिंह खंगार निवासी कलोथरा आ गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। प्रानसिंह मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!