Press "Enter" to skip to content

शादी में गए युवक की बाइक चुरा ले गए चोर / Karera News

करैरा/ थाना क्षेत्र के रजनी वाटिका करैरा में गार्डन के बाहर खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर मौका देखकर चोरी कर ले गया। फरियादी विगत 6 दिसंबर को रात 8 बजे रजनी वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसकी बाइक गार्डन के बाहर खड़ी थी। खाना खाने के बाद जब फरियादी बाइक उठाने के लिए पहुंचा तो बाइक दिखाई नहीं दी। बाइक के चोरी पर फरियादी ने अपने स्तर से ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो फरियादी रविवार को थाने पहुंचा और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!