
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहसील के सामने करैरा पर एक बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए गाय में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को शिकायत में दिलीप यादव पुत्र बलवंतसिंह यादव निवासी वार्ड क्रं. 13 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 23 मार्च को वह तहसील के सामने करैरा के पास खड़ा हुआ था तभी करैरा से जा रही बस के चालक जीतेंद्र यादव निवासी ग्राम डामरोन खुर्द ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए गाय में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment