Press "Enter" to skip to content

गोयल परिवार पर कहर बनकर टूटा कोरोना, ली दो भाईयों की जान / Karera News

करैरा। जिले के करैरा के गोयल परिवार पर कोरोना ऐसा कहर बनकर टूटा है कि पूरा परिवार छिन्न भिन्न हो गया। कल गोयल मेडीकल के संचालक राजेंद्र गोयल का कोरोना के चलते ग्वालियर में निधन हो गया। शुक्रवार को उनके छोटे भाई तिरूपति मेडीकल के संचालक मुकेश गोयल का दिल्ली में कोरोना से निधन हो गया। वह वेंटीलेटर पर थे। 

जानकारी के अनुसार गोयल परिवार के पांच सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिनमें राजू गोयल और मुकेश गोयल के बड़े भाई और घर की दो महिलाएं स्वस्थ होकर घर आ गईं थी। जबकि राजू और मुकेश को अस्पताल में भर्ती रखा था और दोनों की गंभीर हालत के चलते परिजन राजू को ग्वालियर ले गए। 

जबकि मुकेश को दिल्ली भर्ती कराया गया। राजू की कल सुबह हालत खराब हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि दिल्ली में मुकेश भी गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर थे। जिनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। रात्रि में उनकी हालत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जैसे ही यह खबर करैरा कस्बे में पहुंची तो वहां शोक का माहौल निर्मित हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!