Press "Enter" to skip to content

शीतला माता मंदिर से चांदी का छत्र व दानपेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर / Karera News

करैरा। करैरा थाना अंतर्गत पुराना थाने स्थित शीतला माता मंदिर से चोर चांदी का छत्र और दानपेटी चोरी कर ले गए। चोरों ने चौथी बार मंदिर को अपना निशाना बनाया है। चोरी की यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। मंदिर के भक्त गिरवरदास गोयल ने बताया कि हर दिन की तरह मैं शुक्रवार सुबह मंदिर गया। जब वहां पहुंचा तो देखा मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर दानपेटी का ताला भी टूटा था। माता का चांदी का छत्र भी गायब था। छत्र का वजन लगभग 100 ग्राम था। इसके बाद आसपास के लोगों और मंदिर प्रबंधन को इस घटना की जानकारी दी। जब सीसीटीवी देखे तो उसमें चोर मंदिर का मुख्यद्वार का ताला तोड़कर अंदर चोरी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक ही चोर नजर आ रहा है। उसका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि मंदिर से यह चौथी बार चोरी हुई है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!