Press "Enter" to skip to content

दलित वनकर्मी की हत्या के मुख्य आरोपी एसडीओ ने फरारी में दे दी ज्वाइनिंग ,नही हो रहा गिरफ्तार / Karera News

9 माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है सहायक संचालक भालसे
16 अक्टूबर को करेरा के सोन चिरैया अभयारण्य में हुआ था गोलीकांड
फॉरेस्ट के ही 10 अधिकारी.कर्मचारी गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
शिवपुरी। करेरा क्षेत्र के फ तेहपुर में गत समय वन विभाग के अमले की फ ायरिंग में हुई दलित वन कर्मी मदन बाल्मिक की हत्या के मामले में लीपापोती चल रही है। हत्या के इस प्रकरण में जो आला अधिकारी नामजद आरोपी है वह फ रवरी माह से पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है जबकि उक्त अधिकारी शिवपुरी में भी लगातार सेवारत रहा और यहां से स्थानांतरण कराने के बाद सेंधवा वन मंडल के बलवाड़ी में उप वन मंडल अधिकारी के पद पर अब भी नौकरी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि 16 फ रवरी 2020 को शिवपुरी जिले के करैरा अनुभव भाग अंतर्गत सोनचिरैया अभ्यारण फ तेहपुर के गेट पर हैंड पंप से पानी भरने को लेकर माधव राष्ट्रीय उद्यान के सहायक संचालक केपी भालसे और वहां कार्यरत वन विभाग के दलित कर्मचारी मदन बाल्मीकि के परिवार की महिलाओं से विवाद हुआ। यह विवाद इतना गहराया कि सहायक संचालक के पी भालसे और उनके साथ मौजूद फ ॉरेस्ट टीम इस दलित परिवार पर हमलावर हो गई। सहायक संचालक के निर्देश पर यहां हुई कथित गोलीबारी में फ ॉरेस्ट के दलित कर्मचारी मदन बाल्मिक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी केपी भालसे, रेंजर सुरेश शर्मा सहित वन विभाग के कुल 11 अधिकारी कर्मचारियों को धारा 302 भादवी का आरोपी बनाया जिनमें से शिवपुरी पुलिस ने वन विभाग के 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया था मगर इस 9 माह की समयावधि में पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहायक संचालक भालसे को गिरफ्तार करने में असमर्थ नजर आई। यह बता दें कि शिवपुरी पदस्थी के दौरान सहायक संचालक नेशनल पार्क केपी भालसे अपने शासकीय कामकाज को अंजाम देते रहे और वे इस प्रकरण को प्रभावित करने की उधेड़बुन में भी जुटे दिखाई दिए, जिसका नतीजा यह रहा कि पुलिस ने उन्हें सरेआम घूमने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान सहायक संचालक ने अपना स्थानांतरण वन मंडल शिवपुरी से एसडीओ बलवाड़ी सेंधवा वन मंडल करा लिया और शिवपुरी से बिना रिलीव हुए ही वह वर्तमान में उप वन मंडल अधिकारी के पद पर बलवाड़ी सेंधवा सामान्य वन मंडल में ज्वाइन भी हो गए जहां वे नौकरी कर रहे हैं। इस सम्बंध में करेरा पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। इस प्रकरण में जिस दलित मदन बाल्मिक की हत्या की गई है उसकी बेवा सरोज बाल्मिक गृह मंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक से गुहार लगा चुकी है लेकिन प्रकरण में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी ना होना इस बात का परिचायक है कि कहीं ना कहीं ढील बरती जा रही है। पीडि़त परिवार ने शिवराज सिंह सरकार से न्याय की मांग की है और मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की भी बात कही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!