Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार ट्रेक्टर से टकराई, डिवाइडर पर जा चढ़ा ट्रेक्टर / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फोरलेन पर एक कार सवार ने वाहन को तेजी से चलाते हुए ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि ट्रेक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे एक हिस्सा सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को शाम के समय उन्हें सूचना मिली कि फोरलेन पर एक कार चालक ने ट्रेक्टर सवार में टक्कर मार दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। घटना में किसी को भी चोटें नहीं आई। वहीं ट्रेक्टर व कार चालक ने आपसी समझौता कर लिया और मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!