Press "Enter" to skip to content

पांच लाख का सेल्फी बोर्ड, नप की लापरवाही से हुआ क्षतिग्रस्त / Karera News

 


– नगर परिषद ने पांच लाख रुपये खर्च कर एक साल पहले लगवाया गया सेल्फी बोर्ड

– बोर्ड पर लिखा आई लव करैरा हुआ गायब

करैरा। नगर परिषद करैरा के द्वारा मुंगावली तिराहा पर पांच लाख रुपये की लागत से लगाया गया आई लव करैरा सेल्फी बोर्ड देखरेख नहीं होने के कारण एक साल में क्षतिग्रस्त हो गया। बोर्ड पर लिखा आई लव करैरा गायब होने से खाली बोर्ड शोपीस बनकर रह गया है। हालांकि इस बोर्ड को दोबारा बनाए जाने के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं है।

नगर के सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद द्वारा एक साल पहले मुंगावली तिराहे पर आई लव करैरा के नाम से एक चायनीज लाइटों से सजे एक सेल्फी बोर्ड को लगवाया था। रात में बोर्ड की जगमग लाइटे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। इस बोर्ड को पांच लाख रुपये लागत से भोपाल के ठेकेदार द्वारा लगवाया गया है।परंतु विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी लापरवाही के चलते लाखों के सेल्फी प्वाइंट पर ग्रहण लग गया है। जहां आकर लोग अपनी सेल्फी लिया करते थे वहां आज केवल खाली बोर्ड ही रह गया है। स्थानीय लोंगो के अनुसार नगर परिषद का इस सेल्फी प्वाइंट रात के समय रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता था।

गह-जगह उखड़े स्पीड ब्रेकर, घटिया निर्माण की खुली पोल

नगर परिषद करैरा के द्वारा 32 जगहों पर 6 लाख की लागत से स्पीड ब्रेकर लगाने का काम भोपाल के ठेकेदार को दिया था। यह स्पीड ब्रेकर के लगने से नगर में होने वाले छोटे-छोटे एक्सीडेंट पर लगाम लगी थी, लेकिन क्वालिटी ठीक न होने से जगह जगह से स्पीड ब्रेकर टूट गए है। बताया जाता है कि नगर में पुलिस सहायता केंद्र पर कच्ची गली तिराहा, फिल्टर रोड तिराहा, बीज भंडार रोड़, रेस्ट हाउस के पास, थाना के पास, तहसील के पास ही ब्रेकर लगाए गए है। जबकि कुल 32 जगहों पर इन ब्रेकरों को लगाना जाना था, कृषि उपज मंडी के पास, पेट्रोल पंप के पास, मुंगावली तिराहा, टीला रोड़ कॉलेज तिराहा, पुराना बस स्टैंड, न्यू बस स्टैंड, न्यायालय परिसर, महुअर पुल के पास, राम मंदिर के पास आज तक स्पीड ब्रेकर नही लगाए गए।

सौर ऊर्जा से जलने वाले रोड स्टेटर्ड भी होने लगे खराब

करैरा नगर के पुलिस सहायता केंद्र से लेकर मुंगावली तिराहा, मार्किटिंग सोसायटी से लेकर महुअर नदी पुल तक दौनो ओर सौर ऊर्जा से जलने वाले रोड स्टैंडर्ड भी स्पीड ब्रेकर के साथ लगाए गए थे। जो कई जगहों पर अपने आप ही खराब होने लगे हैं, जिनकी कीमत 2 से 3 लाख बताई गई है।

इनका कहना है

– नगर के अधिक आवागमन वाले मुख्य चौराहों पर जहां आवागमन ज्यादा रहता है, वहां 6 लाख रुपये की लागत से स्पीड ब्रेकर लगवाए गए थे, जिससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जहां-जहां यह ब्रेकर टूट गए हैं, उनको दुरुस्त किया जाएगा।

दिनेश श्रीवास्तव , सीएमओ नगर परिषद करैरा।

– नगर परिषद के द्वारा जो स्पीड ब्रेकर और सेल्फी प्वाइंट लगाए गए थे। वह एक साल भी नहीं चल पाए। समय से पहले ही यह टूट फूट गए हैं, जिससे नगर परिषद के लाखों रुपये बर्बाद हो गए हैं।

मानसिंह फौजी, निवासी करैरा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!