Press "Enter" to skip to content

दबंग ने नहर तोड़कर रोका पानी, सूखने की कगार पर पहुंची फसल / karera News

डुमघना गांव में दबंगों ने जेसीबी मशीन से नहर के पैंता को कराया समतल

करैरा / करैरा अनुभाग के डुमघना से होकर निकली जल संसाधन विभाग की मानइर नहर के पैरा में बह रहे पानी को गांव के दो लोगों ने दबंगई दिखाते हुए रोक दिया है। दबंगों ने जेसीबी मशीन से नहर के पैंता को समतल करा दिया है जिससे नहर का पानी आगे के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे आगे के किसान गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सिंचाई नही हो पाने के कारण फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सिंचाई के लिए परेशानी ग्रामीणों ने गुरुवार को पंचनामा बनाकर क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल जाटव सहित एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन दिया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर नहर का पैंता खुलवाने की मांग की।

गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए परेशान राजेनद्र सिंह गुर्जर, रघुनाथ सिंह गुर्जर, अखिलेश पाल, रामजीलाल पाल, सुनील पाल, नवल सिंह सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि डुमघना तालाब से होकर निकली माइनर नहर (पैंता) के माध्यम से पानी सभी कृषकों को मिलता है, लेकिन कुछ समय से गांव में रहने वाले सुरेन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव ने नहर के पैंता को जेसीबी मशीन से समतल कराकर पानी को बंद कर दिया गया है। इसके कारण नहर का पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा है और किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लोग लगभग 35 सालों से इस नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी लेते आ रहे हैं, लेकिन इस बार इन दो लोगों ने पानी को रोक दिया है। जब हमने पैता को खोलने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि नहर का पानी तुम लोगों को नहीं मिलेगा। किसानों ने बताया कि हम सभी खेती करके ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे पास आय का दूसरा साधन नहीं है। अगर हमें समय पानी नहीं मिलेगा तो हम खेती कैसे कर पाएंगे। बिना पानी के हमारी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि वह दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करके नहर के पैंता खुलवा दें, जिससे सिंचाई के लिए नहर का पानी आगे पहुंच सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!