
करैरा की सुनारी पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों
में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट सहित लूट का
क्रास मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले
लिया है। एक पक्ष की तरफ से फरियादी देवेंद्र रावत (28) निवासी दिहायला की
रिपोर्ट पर मनोज रावत, सरमन रावत, सुखदेव रावत, मनोज रावत निवासी पपरेडू के
खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिसमें जेब से 4 हजार
रुपए लूट सहित मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के फरियादी मनोज पुत्र
लखन सिंह रावत की रिपोर्ट पर देवेंद्र रावत, अरविंद रावत, सोनू रावत व अशोक
रावत के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें मारपीट व सोने की चेन लूट का आरोप
लगाया है।






Be First to Comment