Press "Enter" to skip to content

जलावर्धन योजना अन्तर्गत प्रेरकों का उन्मुखीकरण सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित / Karera News

िशवपुरी। एशियन डेबलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा वित्त पोषित मप्र शहरी सेवा उन्नयन कार्यक्रम (एनपीयूएसआईपी) के अंतर्गत करैरा नगर परिषद की जलावर्धन योजना में जन सहभागिता एवं जन जागरूकता बढाने के उदे्दश्य से नगर स्तर पर स्वयं सेवक प्रेरकों का चिन्हाकन किया गया है। चिन्हित प्रेरकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन मप्र अर्वन डेवलपमेन्ट कम्पनी लिमिटेड की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, ग्वालियर एवं नगर परिषद करैरा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। जिसमें करैरा नगर से चिन्हित सभी महिला प्रेरकों न भाग लिया जिसमें करैरा जलावर्धन योजना अन्तर्गत प्रस्तावित घटकों की जानकारी के साथ-साथ जलावर्धन योजना में महिला प्रेरकों की भूमिका एवं दायित्व की जानकारी दी गई। इसके अलावा मासिक कार्य योजना मासिक प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने, सामुदायिक बैठक आयोजन की विधि एवं डाटा संग्रहण प्रक्रिया दस्तावेजीकरण आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। नगर परिषद की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में एमपीयूडीसी एवं एमपीयूएसआईपी की विस्तृत जानकारी मप्र अर्वन डेबलपमेंट कं. लि. के सामुदायिक विकास अधिकारी उमेश कुमारसिंह ने दी परियोजना अन्तर्गत प्रस्तावित घटकों/कार्यों की तकनीकी जानकारी अंशुल चतुर्वेदी (सिविल अभियंता) पीआईयू एवं गगन शाक्यवार एसीआईयू ने दी। इसके अलावा नगर परिषद ,द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सी.एम.ओं एवं सीडीओ नासिर खान ने दी। प्रशिक्षण के अन्त में प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान उपरान्त प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के अन्त में सीएमओ करैरा ने सभी प्रेरकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रशिक्षण में सोनम दुबे, शबनम बानो, रेखा सगर, अर्चना पाल, संध्या झा ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!