Press "Enter" to skip to content

सुनारी चौकी पुलिस ने अबैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार | Karera News

पुलिस चौकी सुनारी,थाना करैरा द्वारा अवैध शराब के साथ दबोचा 1 आरोपी
करैरा। लिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कवर, एसडीओपी  श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी करैरा श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुनारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुमार राजा मंदिर के पास मेन रोड ग्राम दबरा साहनी में एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो कैनो में अवैध शराब लिए खड़ा है मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु ग्राम दबरा सानी जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को दो प्लास्टिक की कैनो में 60 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब कीमती ₹6000 के साथ दबोचा उसने अपना नाम मेहताब पुत्र दौलत सिंह रावत निवासी दबरा साहनी का होना बताया, आरोपी से शराब रखने के कागजातों के संबंध में पूछने पर कोई कागजात ना होना बताया तब विधिवत शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुनारी उपनिरीक्षक रवि गुप्ता आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, सैनिक कप्तान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!