
करैरा। करैरा थाना पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि फौजी ढावा करैरा के सामने एक युवक संदिग्ध घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो युवक के पास से एक देशी कट्टा और दो राउंड बरामद किए। नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम पपोली उर्फ धर्मेन्द्र जाटव पुत्र दयाराम जाटव निवासी फिल्टर रोड करैरा का होना बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया।






Be First to Comment