Press "Enter" to skip to content

करैरा से शराब माफिया अशोक कंजर गिरफ्तार / Karera News

शिवपुरी। पड़ौसी जिले मुरैना में कच्ची शराब पीने से लोगों की
मौत के बाद शिवपुरी जिले में भी अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ
छापामार कार्रवाई कर धरपकड़ अभियान जारी है। इसी के तहत करैरा में सरकारी
जमीन पर कब्जा कर कच्ची शराब बनाकर खपाने वाले अशोक कंजर करे करैरा थाना
पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

करैरा
टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि करैरा में फोरलेन किनारे अशोक कंजर द्वारा
सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। राजस्व और पुलिस टीम
ने 18 जनवरी को पहुंचकर कच्ची शराब, लहान जब्त कर नष्ट कर दी थी। लेकिन
अशोक कंजर मौके से पहले ही भाग निकला था। अशोक कंजर को अशोक कंजर को
शुक्रवार को पकड़ लिया है।

कुख्यात शराब तस्कर अशोक
पर रासुका के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। अशोक कंजर के खिलाफ 12
आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जिसमें 5 शराब से संबंधित हैं। बता दें कि अशोक
कंजर ने कच्ची शराब बनाकर बेचने के लिए अपने विजिटिंग कार्ड तक छपवा लिए
थे। कार्रवाई के दिन पुलिस ने उक्त कार्ड भी बरामद किए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!