Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने मारी पेेट्रोल पंप में टक्कर, बड़ा हादसा टला | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत न्यू कॉलोनी करैरा में एक ट्रक के चालक ने तेेजी व लापरवाही से वाहन को चलातेे हुए पेट्रोल पंप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंप पर भारी नुकसान हो गया और सामान की टूट-फूट हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
अशोक पुत्र बालकिशन शर्मा निवासी न्यू कॉलोनी करैरा ने बताया कि 20 मई को शाम के समय वह अपने पेट्रोल पंप बालसन फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप हाइवे रोड पर था। तभी एक ट्रक बड़ी तेजी से आया ओर पेट्रोल पंप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंप की मशीन, लाइट के खंबे, कैमरे व ऑफिस का कांच टूट गया। वह तो गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!