
गहोई गौरव पत्रिका का होगा प्रकाशन
करेरा ।चौरासी क्षेत्रीय गहोई वेश्य सभा एवं कमलेश्वर महादेव मंदिर विवाह सम्मेलन समिति द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारी को लेकर आचार्य ब्रजेश गुप्ता, संतोष तीतविलासी, केलाश नारायण पहारिया पिछोर वालों के साथ सुरेश बंधु नरेश सरावगी महेश कनकने ने करेरा गहोई समाज के सदस्यों से मुलाकत की सभी ने भरपूर सहयोग प्रदान किया । चौरासी क्षेत्र में ही नही बल्कि पूरे भारत के गहोई समाज में प्रसिध्द पिछोर तहसील के करारखेड़ा में स्थित प्राचीन सिद्ध भगवान शिव के कमलेश्वर मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति आगामी 7 मई को होने वाले 11 वें विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी उफान पर है एवं अंतिम दौर की और बढ़ रही है !






Be First to Comment