अपहरण कर ले जाई गई पीडि़ता आरोपी के चंगुल से छूटकर वापस लौटी | Karera News

शिवपुरी। करैरा के ग्राम खोआ के खाती बाबा क्षेत्र से बीते दिनों गायब हुई एक विवाहिता आरोपी के चंगुल से छूटकर वापस घर आ गई। जिसकी रिपोर्ट पर से पुलिस ने गांव के कमलसिंह पाल के खिलाफ भादवि की धारा 376, 363, 3(2) डब्ल्यू 2 एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
आरोपी के चंगुल से छूटकर आई पीडि़ता संध्या (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे आरोपी कमल सिंह पाल उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था जहां आरोपी उसे किसी अनजान जगह पर ले गया और उसेे वहां रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीते रोज वह आरोपी को चकमा देकर वहां से भाग आई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें