Press "Enter" to skip to content

हत्या: पेशी पर जा रहे गवाह को आरोपियों ने सरेराह गोलियों से भून डाला | Karera News

आरोपियों ने मृतक को पेशी पर जाते वक्त रोका और फिर नहर किनारे ले जाकर गोली मार दी।
करैरा।  शिवपुरी के करेरा में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सड़ गांव में दुष्कर्म के आरोपियों ने कोर्ट पर पेशी के लिए जाते वक्त मुख्य गवाह को गोलियों से भून डाला है। वाकया उस वक्त हुआ जब दुष्कर्म का मुख्य गवाह अपने गांव से पेशी के लिए कोर्ट जा रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका और नहर किनारे ले जाकर गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान नवल जाटव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी राजेश चंदेल मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद गांव में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार करेरा के सड़ गांव में सोमवार सुबह 8 बजे नवल जाटव जब शिवपूरी कोर्ट पेशी पर आ रहा था। उसी दौरान रास्ते मे उसे बनवारी पुत्र मेघ सिंह रावत और काली उर्फ देवेंद्र घन ने रोका और नहर के पास पेड़ के नीचे ले जाकर गोली से उड़ा दिया। एक गोली छाती जबकि दो नाक के पास मारी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इन आरोपियों ने 9 महीने पहले मृतक नवल जाटव की भाभी से दुष्कर्म किया था। तभी से ही परिजनों को धमकियां दी जाती थी। इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!