करैरा। नगर में भव्य श्रीराम शिला यात्रा बगीचा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण कर राज-राजेश्वरी मंदिर सहायता केंद्र पर समाप्त हुई। श्री राम यात्रा का पूरे नगर में फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। इस यात्रा के निकलने से श्री राम के भक्त काफी जोश में दिखाई दिए। इस यात्रा में सभी संत समाज, धर्मगुरु और प्रदेश के महामंत्री रणवीरसिंह रावत, पूर्व विधायक जसवंत जाटव, हेमंत शर्मा सहित विशाल जनसमूह मौजूद रहा। कार्यक्रम के उपरांत सहायता केंद्र पर प्रवचन का कार्यक्रम भी हुआ।






Be First to Comment