जंगली जानवर का डर:तेंदुए का भैंस पर हमला, दहशत में किसान / Karera News

 करैरा/ तहसील के सिरसौद गांव में एक किसान की भैंस खेत
पर बनी टपरियां में बंधी थी। शनिवार-रविवार की रात तेंदुए ने भैंस पर हमला
कर दिया। तेंदुए ने भैंस का जवड़ा खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। तेंदुए
की दस्तक से किसानों में दहशत फैल गई है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे
हैं।

रामप्रकाश लोधी निवासी सिरसौद शनिवार को अपने
खेत की एक टपरिया में सो रहा रहा था और 100 मीटर दूरी पर दूसरी टपरिया में
भैंस बंधी थी।

किसान रविवार की सुबह 5.30 बजे दूध
दुहने के लिए पहुंचा तो भैंस मरी मिली। कोई जानवर भैंस का जवड़ा नौचकर चला
गया था। हमले में भैंस की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर
पहुंची। पगमार्क देखने पर तेंदुए होना बताया है। घटना के बाद गांव के किसान
अब खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

करैरा तहसील के सिरसौद गांव में एक किसान की भैंस खेत

संबंधित खबरें