Press "Enter" to skip to content

सरकारी अस्पतालों में कायाकल्प पर कितना हुआ खर्चा विधानसभा में करैरा विधायक ने लगाया प्रश्न / Karera News

करैरा। करैरा विधायक ने विधानसभा में प्रश्न लगाकर सरकारी अस्पतालों की जानकारी मांगी है। स्वास्थ्य विभाग में साल 2018-19 से आज तक संचालित जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक अस्पतालों में कायाकल्प एवं ओडीएफ कार्य मद में कितनी राशि खर्च करने के लिए आवंटित की गई है।

उक्त राशि में से कितनी-कितनी राशि किस-किस कार्य में खर्च की गई है और खर्च करने के नियमों की जानकारी मांगी है। साथ ही यह जवाब भी मांगा है कि उक्त राशि वास्तविक रूप से ना खर्च कर कागजों में खर्च दिखाया है, तो क्या जांच कर कार्रवाई की जाएगी और जांच दल कब तक गठित होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!