
पैरालाईसिस का शिकार हो चुका है महिला का पति एवं जा चुकी है आवाज
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती ज्योति गुप्ता पत्नी कमलेश गुप्ता, करैरा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि दिनांक 19.05.2019 को मेरे पड़ोसी बलवीर तिवारी पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, विनोद तिवारी पुत्र बलवीर तिवारी ने मुझे, मेरे पति एवं ससूर, बच्चों को मामूली नाली निर्माण का विवाद कर हथियारों से (हथोड़ा, सरिया, कन्नी आदि) जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में मुझे एवं मेरे पति को गम्भीर चोटें आई। इस हमले में विनोद पुत्र बलवीर तिवारी ने मेरे पति के सिर में लोहे का हथोड़ा मारा जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। तत्पश्चात् करैरा चिकित्सालय में ईलाज के दौरान शिवपुरी जिला चिकित्सालय को रैफर किया गया। जहां से शिवपुरी जिला चिकित्सालय से डॉक्टरों के परिक्षण उपरांत ग्वालियर न्यूरोलॉजी विभाग को रैफर किया गया, तब मैंने अपने पति को लेकर ग्वालियर न्यूरोलॉजी विभाग में ईलाज के लिए डॉक्टरों के सलाह से भर्ती कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि आपके पति को दांये साइड में सिर में चोट लगने के कारण पैरालाईसिस हो चुके है एवं इनकी आवाज भी चली गयी है।
11 दिन न्यूरोलॉजी विभाग ग्वालियर में भर्ती रहने के पश्चात् डॉक्टरों ने बताया कि आपके पति को पूर्ण स्वस्थ होने में कितना समय लगेगा कुछ नहीं कहा जा सकता। आज दिनांक 17.06.2019 की स्थिति में मेरे पति पूर्ण से पैरालाईसिस के शिकार हो चुके है एवं उनकी आवाज भी चली गयी है। ऐसी स्थिति में मेरे आगे रोजीरोटी एवं कामकाज की समस्या खड़ी हो गयी है। मेरे घर में मेरे पति ही इकलौते कमाने वाले है, जो मोटर पाईप की दुकान करते है।
पीडि़ता ने गुहार लगाई कि आज दिनांक तक मुझे आपके विभाग से किसी तरह का कोई भी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अश्वासन नहीं दिया गया है और न ही कोई कार्यवाही की गई है। लगभग एक माह पश्चात भी अपराधी सीना तानके जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलोंच करके खुले में आजाद घूम रहे है। मुझ प्रार्थिया की समस्या को ध्यान में रखते हुए न्याय दिलाकर अपराधिओं के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें।






Be First to Comment