Press "Enter" to skip to content

पौधारोपण के नाम पर लाखों का खर्च, जिम्मेदार डकार गए राशि / Karera News

करैरा। जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर नेशनल हाइवे शिवपुरी रोड़ पर स्थित जनपद पंचायत करैरा के ग्राम अमोला क्रेसर में पिछले तीन सालों में लगाए गए लाखों रुपये के पौधे आज धरातल पर भी एक भी जिंदा नही है। जहां पंचायत के सरपंच के देवर और सचिव ने पौधा रोपण के नाम पर लाखों रुपये पंचायत के खाते से निकाले। वहां आज कटीले और अवांछित पौधे लगे दिख रहे है। ग्राम पंचायत अमोला क्रेसर में पिछले तीन सालों में पौधरोपण सहित अन्य निर्माण कार्यो जैसे पंच परमेश्वर योजनाए खेत तालाब योजना चेक डेमए चेक बोल्डरए अतिरिक्त कक्षए सीसी रोड सहित रोजगार गारंटी योजना की जांच कराई जाए तो सरपंच.सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार सामने आ जाएंगे।
महिला सरपंच का देवर कर रहा सरपंची
करैरा जपं की ग्राम पंचायत अमोला क्रेसर में महिला सरपंच के देवर जो पूर्व में इसी पंचायत के सचिव हुआ करता था। इनकी भाभी के सरपंच बनते ही कभी इन्होंने पूरी सरपंच का कार्य किया और खुद निलंबित हो गए। पिछले पांच सालों से चल रहे निलंबित सचिव खुलेआम सरपंची कर रहे है। ऐसा नहीं है कि इसकी खबर जपं सीईओ को नही है। कई बार नोटिश जपं द्वारा दिए गएए लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही हुई ।
पंच परमेश्वर और 14 वित्त रोजगार गारंटी में लाखों का घपला
करैरा जपं की ग्राम पंचायत अमोला क्रेसर में महिला सरपंच है और उनके देवर सरकारी कर्मचारी है। इनके द्वारा पिछले 5 सालों में किए गए निर्माण कार्य जैसे सीसी रोड़ए स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माणए चेकडैम आदि मनरेगा कार्य में पंच परमेश्वर योजनाए 14 वित्त आयोग की राशि को खुर्द.बुर्द किया गया है। अभी हाल ही में जपं की अध्यक्ष बती आदिवासी ने ग्राम अमोला क्रेसर का दौरा किया। जिसमें लाखों का घपला देखने को मिला ।
इनका कहना है
ग्राम अमोला क्रेसर में जो भी निर्माण कार्यो पर पैसा खर्च हुआ। इसकी हम जांच कराएंगे। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
मनीषा चतुर्वेदी, सीईओ करैरा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!