Press "Enter" to skip to content

शॉर्टकट रास्ते के चक्कर में टीले पर चढ़ा दिया ट्रेक्टर, दो की मौत / Karera News

करैरा। करैरा के बेरखेड़ा गांव में गेहूं की बोवनी करने के बाद शॉर्टकट रास्ते से घर जाने के लिए ट्रैक्टर टीले पर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर पलट जाने से दो किसान युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया है। बुधवार की शाम ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों युवकों की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मनोज (28) पुत्र टुंडा जाटव निवासी बेरखेड़ा अपने खेत में बोवनी करने के लिए महेंद्र (24) पुत्र वीरेंद्र जाटव का ट्रैक्टर लेकर गया था। इस दौरान मनोज का भाई वीकेश जाटव भी साथ गया था। जुताई करके खेत की बोवनी भी कर दी। शाम करीब 5 बजे घर जाने के लिए शॉर्ट कट अपनाने की कोशिश में ट्रैक्टर को टीले पर चढ़ा दिया।

टीले पर चढ़ते ही ट्रैक्टर पलट गया और मनोज जाटव व महेंद्र जाटव की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर से नीचे गिरने से वीकेश जाटव घायल हो गया। गांव वालों को हादसे की सूचना लगी तो तीनों को शाम 7 से 8 बजे के बीच जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने महेंद्र व मनोज को मृत घोषित कर दिया और वीकेश को भर्ती कर लिया। दूसरे दिन हालत में सुधार देखकर वीकेश को छुट्‌टी दे दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!