करैरा। गुल्टा बहादुरपुर में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में
तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की जानकारी के अनुसार फरियादी तुलाराम जाटव पुत्र हरभान जाटव निवासी
गुल्टा बहादुरपुर कारीगर है। विगत दिनों फरियादी ने गिल्लू यादव के घर पर
काम किया था जिसका भुगतान बकाया था। फरियादी द्वारा कई बार मांगने पर भी
मेहनताने के रुपये नहीं दिए और वह दोबारा काम कराना चाहते थे। फरियादी विगत
9 फरवरी को गिल्लू के घर के अपने मेहनताने के रुपये मांगने गया तो गिल्लू
यादव, निहाल यादव और भैयन यादव ने दोबारा काम करने की बात कही। जब फरियादी
ने काम करने से मना कर दिया तो तीनों गाली देने लगे। जब फरियादी ने गाली
देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
बुधवार को थाने पहुंचकर फरियादी ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
करैरा
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टोड़ा करैरा में पुराने विवाद के
चलते तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी
दी। फरियादी जगदीश पुत्र बट्टूराम यादव गत दिवस दोपहर 1 बजे अपने घर पर
बैठा था। तभी पास में रहने वाले लक्ष्मण जाटव, अरविंद यादव और रामकुमार
यादव फरियादी के पास पहुंचे और गाली देने लगे। जब फरियादी ने विरोध किया तो
तीनों ने मिलकर मारपीट की और मारने की धमकी दी। बुधवार को थाने पहुंचे
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच
में लिया।






Be First to Comment