शिवपुरी। करैरा के महुअर कॉलोनी में दो आरोपितों ने रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक को पकड़ लिया और उसे आरोपितों ने अपने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में जब पीड़ित युवक आरोपितों के चंगुल से छूटा तो उसने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पीड़ित अनंतसिंह पुत्र रामजीलाल पाल निवासी अटा दिनारा ने आरोपित गणेश शर्मा और घनश्याम शर्मा से कुछ हाथ उधारी ली थी, लेकिन वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिस कारण उसने आरोपितों के रुपए लौटाने में देरी कर दी। इससे बौखलाए दोनों आरोपितों ने बीते शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे उसे पकड़ लिया और आरोपित उसे महुअर कॉलोनी में स्थित उसे अपने घर ले गए जहां दोनों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अनंतसिंह बंधन मुक्त होकर आरोपितों के चंगुल से भागने में सफल हो गया और वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गया जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ कायमी कर ली।






Be First to Comment