Press "Enter" to skip to content

पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है : जायसवाल-karera news

सीमा पुलिस बल द्वारा मनाया गया बसंत पंचमी पर्व 
करैरा। हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एसोशिएसन, आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। यह पर्व उषा सिंह एक्सीक्यूटिव-चीफ हावा तथा भंवरसिंह उप महानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में मनाया गया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हावा सदस्याओं व हिमवीर परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनकी खुशहाली व सफल जीवन के लिए मंगल कामनाएं की गई। इस अवसर पर रिचा राज जायसवाल ने महिलाओं को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पर्व हमारे समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। किसी भी पर्व के अवसर पर हमें एकत्रित होने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही इससे समाज व लोगों में मेल-जोल की भावना बढ़ती है। पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है और इस परंपरा को जारी रखकर हम अपनी संस्कृति को एक प्रकार से समय को ताजगी प्रदान करते है। त्योहारों के मनाने से संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को इसके तौर तरीकों, कला व प्राचीन परंपरा का आदान-प्रदान होता है। इस अवसर त्योहार को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!