Press "Enter" to skip to content

पूर्व विधायक रमेश खटीक की भाजपा में वापसी पर स्वागत | Karera News

करैरा नगर में हुआ जगह जगह स्वागत

   
करैरा। पूर्व विधायक रमेश खटीक की भाजपा में वापसी पर करैरा विधानसभा क्षेत्र सहित कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ कुछ दिन पूर्व संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने मगरोनी पहुंचकर पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक से मुलाकात की थी उसी समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक की भाजपा में वापसी का एलान किया था इसको लेकर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी

पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक आज सुबह मगरोनी से करेरा के लिए रवाना हुए उनका कई जगहों पर स्वागत हुआ करेरा नगर में भी जगह जगह स्वागत हुआ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंडित राम गोपाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने शोरूम पर पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धनीराम यादव एडवोकेट मंडल महामंत्री अटल तिवारी  सुरेश तिवारी सुरेंद्र दुबे  सुनील भार्गव मनोज शर्मा  मंगल सिंह यादव सरपंच खिरिया परमाल सिंह  परमार दीपक शर्मा कैलाश नारायण यादव एडवोकेट में धर्मेंद्र यादव एडवोकेट एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!