Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी का सचिव कर रहे थे प्रचार, विभाग ने किया अटैच / Karera News

करैरा। जिले में पेाहरी और करैरा में उपचुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रत्याशी व उनके साथी चुनाव-प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कुछ शासकीय कर्मचारी भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायत नरवर ब्लॉक से आ रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर दो सचिवों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अटैच कर दिया।  
सीहोर और चकरामपुर के लोगों ने द्वारा लिखित रूप से शिकायत की थी कि पंचायत सचिव वीर सिंह गुर्जर सीहोर जनपद नरवर कांग्रेस प्रत्याशी का खुलकर दिन व रात प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं ग्राम चकरामपुर सचिव कुंअर लाल जाटव की भी शिकायत मिली थी। इस पर एसडीएम राजन नाडिया ने संज्ञान में लेते हुए इन्हें जिला पंचायत में अटैच कर दिया है। इसका जांच प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को भी भेज दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!