Press "Enter" to skip to content

करैरा की जूली हुई दहेज प्रताड़ना का शिकार ,केस दर्ज / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करही की रहने वाली महिला ने थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। 
करैरा की करही में रहने वाली जूली झा ने बताया कि उसकी शादी विनय झा निवासी दीनदयाल नगर ग्वालियर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद ससुरालीजन उससे दहेज की मांग करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह पिता के यहां ग्राम करही पहुंची और मामले से अवगत कराया। जिस पर पिता ने भी सुसरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन िस्थति में कोई बदलाव नहीं आया। जिस पर जूली थाने गई और मामले में ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित मारपीट का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर विनय झा, विमला, विनोद, रमेश, मंगला, कांती झा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!