Press "Enter" to skip to content

भातिसीपु बल के जवान का बदला एटीएम कार्ड और निकाल लिए 1 लाख 93 हजार / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत भारतीय स्टेट बैंक करैरा के एटीएम से रूपए निकालने गए आरटीसी करैरा भातिसीपु बल के जवान का एटीएम कार्ड चेंज कर दिया और उसके खाते से 1 लाख 93 हजार 500 रूपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र पुत्र अच्छेलाल चौहान आरटीसी करैरा भातिसीपु बल ने बताया कि वह करैरा में तैनात है। मेरे साल द्धारा 9 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक करैरा के एटीएम से रूपए आहरित करने के लिए बार—बार कोशिश की जा रही थी परंतु खाते से एटीएम के द्धारा रूपए आहरित नहीं हो रहे थे। इसके बाद एटीएम के पास खड़े अज्ञात व्यक्ति द्धारा साले से रूपए निकालने में सहायता करने का झासा देकर एटीएम लिया और उससे 2 हजार रूपए निकाल कर दे दिए। इसी दौरान उक्त युवक ने एटीएम कार्ड चेंज कर दिया। और 9 मार्च को शाम के समय से लेकर 10 मार्च तक के बीच की अवधि के दौरान पीओएस मशीन एवं एटीएम के माध्यम से 1 लाख 93 हजार 500 रूपए की राशि अलग—अलग किश्तों में निकाल ली गई। जब राशि निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया तो एटीएम कार्ड को कस्टम केयर के माध्यम से बंद करवा दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!