Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : बस में पीछे से घुसा ट्रेक्टर, सवार घायल / Karera News

 करैरा। अभी-अभी करैरा क्षेत्र से खबर रही है। यहां मौजपुर तिराहे पर एक बस में पीछे से ट्रेक्टर घुस गया। घटना में बस व ट्रेक्टर में सवार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय करैरा के मौजपुर चौराहे पर एक चलती बस में पीछे से ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया वहीं बस के पीछे का कांच टूट गया। घटना में दोनों ही वाहनों में सवार घायल हो गए। वहीं एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!