करैरा। करैरा में दोपहर में एक दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर की व्यस्ततम बीज भंडार रोड पर एसडीओपी कार्यालय के सामने स्थित निखरा मोटर पार्ट्स दुकान के बाहर यहां काम करने वाले धर्मेंद्र पाल की बाइक खड़ी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिर पर कपड़ा बांधे एक युवक आया और कुछ ही देर में बाइक को स्टार्ट करके ले गया। धर्मेंद्र ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है।
करैरा में SDOP कार्यालय के सामने दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी / Karera News




