करैरा | सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा में बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र लच्छीराम बाढ़ई निवासी बरोदा थाना सीहोर ने थाने आकर दर्ज कराई कि सुबह 10:30 बजे की बात है कि मेरा लड़का सागर उम्र 7 साल सिद्ध के पास हथेड़ा रोड के पास खेल रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने लड़का सागर को तेजी व लापरवाही से अपनी गाड़ी चला कर टक्कर मार दी। इससे लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्वालियर इलाज को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दी।
वाहन की टक्कर से 7 वर्ष के मासूम की मौत / Karera News




