साली की शादी में ससुराल आए जीजा पर हमला, एफआईआर दर्ज  / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिरसौना में ससुराल गए नरेश पुत्र घनश्याल लोधी 24 वर्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। मामला पुराने विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

नरेश ने बताया कि बीते रोज वह अपनी ससुराल पीपलखेड़ा साली की शादी में आया था जब रात 11 बजे वह घर के बाहर बैठा हुअ था तभी वहां रविंद्र पुत्र धाराजीत लोधी निवासी सिरसौना उसका साला रावसिंह लोधी निवासी बदनपुर व उसका साडू ​जिसका नाम नहीं पता आए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मेरी लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मैं थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।