Press "Enter" to skip to content

सत्यम किराना पर चोरों का धाबा, काजू, बादाम, राजश्री सहित ले गए हजारों का सामान / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत मंडी के पास िस्थत सत्यम किराना स्टोर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से लाखों रुपए का सामान समेट कर ले गए। मामले की जानकारी जब दुकान मालिक को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सत्यम साहू की मंडी के पास किराने की दुकान है। हर राेज की तरह सत्यम बीते रोज अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जिस पर जांच की तो पता चला कि दुकान से छत की ओर जाने वाले जीने की पटिया निकली हुई थी। चोरों ने जीने की पटिया निकालकर दुकान के अंदर घुसे। मामले की सूचना सत्यम ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। चोर दुकान से काजू, बादाम, राश्री सहित हजाराें का माल समेट कर ले गए। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!