करैरा: बाइक का संतुलन बिगड़ने से पुलिया के नीचे जा गिरी 2 लोगों की मौके पर हुई मौत / Karera News

शिवपुरी। बीते दिन ग्राम बम्हारी से करैरा के ग्राम लालपुर बारात में आए दो युवक अपने घर वापस लौट कर जा रहे थे तभी अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा और वह मोटरसाइकिल लालपुर की पुलिया के नीचे जा गिरी। मोटरसाइकिल पुलिया में इतनी ज्यादा अंदर घुसी की दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हुई है बाराती बताए जा रहे हैं वही आसपास के गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची यहां युवकों की शिनाख्ती के लिए आसपास के थाने वालों को सूचना दे दी है।