Press "Enter" to skip to content

स्ट्रीट लाइट व व्यवस्थाओं को देखने रात के अंधेरे में करैरा की सड़कों पर घूमे एसडीएम – karera news

स्ट्रीट लाईट बंद पाए जाने पर विद्युत प्रभारी की वेतन रोकने के दिए निर्देश 
करैरा। एसडीएम उदयसिंह सिकरवार ने बुधवार रात 10 बजे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम ने स्ट्रीट लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिकरवार ने पुलिस सहायता केंद्र से महुअर पुल होते हुए राम मंदिर तक, ब्लॉक वाली गली से होते हुए संस्कृत विद्यालय कच्ची गली, बीज भंडार रोड, पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब, न्यायालय पुरानी तहसील चौराहा, अस्पताल मार्ग, बगीचा हनुमान मंदिर मार्ग सहित आधा दर्जन बार्ड क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट साफ सफाई को देखा। भ्रमण के दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रामनिवास शर्मा, स्वच्छता प्रभारी बल्लू खान, विद्युत प्रभारी गोविंद दास साथ थे। एसडीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पूरे नगर की स्ट्रीट लाइट दो दिवस के अंदर शत प्रतिशत चालू होना सुनिश्चित करें एवं मुख्य मार्गों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्युत प्रभारी की स्ट्रीट लाइट चालू होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। पुरानी तहसील स्थित कांजी हाउस में अवैध रूप से बिना स्वीकृति रात्रि में मशीन लगाकर सफाई किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि में बिना सीएमओ की जानकारी कि यह सफाई कार्यक्रम कैसे संचालित है। उन्होंने तत्काल सफाई कार्य में लगी मशीन को हटवा कर बाउंड्री वॉल करवा के एक छोटा पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए। जिससे न्यायालय परिसर के क्लाइंट सहित मोहल्ला वासी पार्क का उपयोग कर सुकून से बैठ सकें। उन्होंने रात्रि भ्रमण के दौरान नगर के लिए पार्क की जगह भी देखी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि पार्क के लिए चिन्हित जगह कर शीघ्र पार्क बनवा कर नगर का सौंदर्यीकरण करें। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत करैरा वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सुमित तिवारी पिछले कई वर्षों से वार्ड के विकास के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार हड़ताल आंदोलन भी किए। विकास क्रांति के विनय मिश्रा द्वारा भी विकास कार्यों को लेकर हड़ताल आंदोलन किए गए हैं। इनकी मांग भी थी की इस कांजी हाउस में पार्क बनाया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!