Press "Enter" to skip to content

दंगा नियंत्रण अभ्यास : करैरा में पुलिस पर हमला ,लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े | Karera News

दंगा नियंत्रण करने शिवपुरी पुलिस द्वारा की गई माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास)

शिवपुरी, करैरा। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निदेर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में दंगा नियंत्रण हेतु जिले के सभी पुलिस अनुभागों में माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) करवाने के आदेश दिए गये हैं जिसके तहत आज दिनांक 25.10.19 को अनुभाग करैरा के पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल की।

पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी के साथ दंगा को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग विधि का अभ्यास किया। अनुभाग करैरा में एसडीओपी करैरा की देख-रेख में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) किया गया। माॅक ड्रिल में पुलिस कर्मी दो गुटों में बट गए। एक गुट दंगा करने वाला और दूसरे तरफ पुलिस कर्मी थे। अधिकारियों के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरु हुआ। आंदोलन कर रहे दंगाई आक्रोशित होकर आगजनी और पुलिस कर्मियो पर हमला कर दिए। सूचना पर पुलिस विभाग के अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंगाईयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस ने पानी डाला इसके बाद भी वह नहीं हटे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की अनुमति से लाठी चार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले और अंत में अधिकारियों ने दंगाईयों के ऊपर नियंत्रण पाकर माहोल को शांत कराया गया। इस प्रकार माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) संपन्न  हुई।

इस दौरान एसडीओपी करैरा श्री अमरनाथ वर्मा , थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा, थाना प्रभारी नरवर निरी. यू.एस. मण्डेलिया, थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दिनेश नरवरिया, थाना प्रभारी अमोला उनि. दिनेश उपाध्याय, थाना प्रभारी सीहोर उनि. हुकुम सिंह मीणा सहित करैरा डिविजन के समस्त थानों का बल मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!