
करैरा। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल जी के द्वारा फेरबदल कर नरवर थाना पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर उपेंद्र दुबे को सौपी सीहोर थाना की कमान नरवर थाना से आये उपेंद्र दुबे ने सीहोर थाना का पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान श्री दुबे ने कहा कि आम जनता को सुरक्षा का सहयोग और जागरूकता की जरुरत होती है वह इस के लिए जनता से संवाद स्थापित करेगे साथ ही जनता किसी भी प्रकार की सूचना दे सकती है। उन्होंने जिस तरह नरवर थाना में अपराध मुक्त रखा वही प्राथमिकता यहाँ रहेगी अपराध और अपराधियों को नहीं बक्सा जायेगा कानून व्यवस्था वनाये रखी जायेगी महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखते हुए अपराधियों को कडी से कडी कार्यवाही करेंगें । फरियादियों को उचित न्याय पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिये है। कहीं भी अपराध हो तो तुरंत फोन पर अवगत कराये देश भक्ति जनसेवा भाव से अपना पदभार ग्रहण किया है।






Be First to Comment