Press "Enter" to skip to content

KARERA KAND-: आईटीवीपी जवान को रेप मामले में कोर्ट ने भेजा जेल | KARERA NEWS

डुमघुना गांव में पढ़ाने गए जवान पर महिला ने लगाया है आरोप 

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के बाद आईटीबीपी करैरा जाकर जवान को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। 

जानकारी के अनुसार डुमघना गांव की महिला ने स्कूल में पढ़ाने आए आईटीबीपी जवान शक्तिसिंह पर बेटी व भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आईटीबीपी जवान शक्तिसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

दूसरे ही दिन पुलिस आईटीबीपी करैरा पहुंची। करैरा टीआई राकेश शर्मा ने बताया कि आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने परमिशन दे दी और औपचारिकताएं पूरी कर आईटीबीपी जवान का मेडिकल कराया। उसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है। मामले में दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि गांव जाकर पूछताछ करेंगे, मेडिकल रिपोर्ट सहित पूरी विवेचना चल रही है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!