शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां परिया में सो रही महिला के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने बलात्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पर बलात्कार सहित विभिन्न धाआरों में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार करैरा की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने बताया कि 30 जुलाई को शाम के समय अपने डेरा पर बनी टपरिया में सो रही थी तभी वहां सगुन सिंह लोधी निवासी ग्राम कुठीलामढ़ प्राणपुरा आ गया और उसकी टपरिया में घुसकर उसके साथ बुरा काम किया। घटना के बाद आरापित मौके से फरार हो गया। महिला ने सुबह परिजनों काे मामले के बारे में जानकारी दी और थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।




