, ,

दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जागरण होते समय स्टेज गिरा एक मौत ,17 घायल; बी प्राक बोले- पहली बार ऐसी घटना देखी /#NATIONAL

नई दिल्ली

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात माता जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

बताया गया कि 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ सिंगर बी प्राक के भजन सुनने पहुंची थी। इनमें कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी थे। जागरण के दौरान काफी संख्या में लोग स्टेज पर चढ़ गए, जिससे स्टेज टूट गया।

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्टेज लकड़ी और लोहे का बना था। घायलों में कुछ लोगों को फ्रैक्चर आया है।

माता का जागरण प्राइवेट ऑर्गेनाइजर की तरफ से आयोजित किया गया था। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हादसे की तस्वीरें…

यह तस्वीर बी प्राक के प्रोगाम के दौरान की है। इसमें स्टेज के चारों तरफ भीड़ दिख रही है।

यह तस्वीर बी प्राक के प्रोगाम के दौरान की है। इसमें स्टेज के चारों तरफ भीड़ दिख रही है।

ये तस्वीर रविवार (28 जनवरी) सुबह की है। इसमें स्टेज का टूटा हिस्सा दिख रहा है।

ये तस्वीर रविवार (28 जनवरी) सुबह की है। इसमें स्टेज का टूटा हिस्सा दिख रहा है।

बी प्राक बोले- पहली बार ऐसी घटना देखी
सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं।

मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।


संबंधित खबरें