जुड़वा बच्चों व पत्नी की मौत से दुखी पति राहुल ने लगाई फांसी / Shivpuri News

शहर के खारा कुआं की घटना, बच्चों व पत्नी की मौत से तनाव में था युवक

शिवपुरी। शहर के बाजार स्थित खारा कुआं के पास रहने वाले युवक ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मई के दूसरे सप्ताह में जन्मे दोनों जुड़वा बच्चों की मौत के 15 दिन बाद उसकी पत्नी की भी बीमारी से मौत हो गई थी। युवक तभी से तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक राहुल उर्फ सन्नी सेन (30) पुत्र हीरालाल सेन निवासी खारा कुआं शिवपुरी ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता हीरालाल सेन ने पुलिस को बताया कि सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंचा तो राहुल फांसी के फंदे पर लटका मिला। दरअसल 29 मई को उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से 15 दिन पहले उसके दो जुड़वां बच्चे हुए थे जिनकी जन्म के दो-तीन दिन बाद ही मौत गई थी। बच्चों के बाद पत्नी की भी मौत होने से राहुल तनाव में रहता था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।