Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च चयन ट्रायल : ऐसी करे तैयारी की देश के लिए खेलना है : राजेशसिंह चंदेल / Shivpuri News

 

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य खेल अकादमियों के लिए युवा व प्रतिभावान 12 से 18 वर्ष के युवा खिलाड़ियों के लिये टेलेन्ट सर्च चयन ट्रायल कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेशसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पाण्डे, जिला आदिम जाति कल्याण विभाग से परिहार, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी तथा खेल संघ संस्थाओं के मार्गदर्षन एवं सहयोग से टेलेन्ट सर्च जिला खेल परिसर जाधव सागर के पास पुरानी षिवपुरी में किया जा रहा है। जिसमें आज विकास खण्ड नरवर व पोहरी से 116 बालक/बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल फिटनेष- 1-बी.आई.एम. टेस्ट, 2-बैलेंस, 3- फिलेक्सीबिल्टी टेस्ट, 4- स्पीड 50मी., 5-एब्डेमिलेन स्ट्रेन्थ, 6-मसक्युलर इंडोरेंस, 7-एरोबिक इंडोरेंस 600मी. का टेस्ट लिया गया। फिटनेष टेस्ट के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेष सिंह चन्देल ने समस्त खिलाड़ियों से तथा समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर लिये जा रहे फिटनेष टेस्ट की जानकारी ली।

26 अगस्त को सुबह 07.30 बजे से हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में लिया जावेगा। इसकेबाद 26 को ही प्रातः 11.00 बजे से विकास खण्ड बदरवास एवं कोलारस के ऑनलाईन व ऑफ लाईन पंजीयन कर बालक/बालिका खिलाड़ियों का फिटनेष टेस्ट लिया जायेगा।

इस अवसर पर संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त को विकास खण्ड बदरवास एवं कोलारस के खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया जायेगा। साथ ही हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट 26 अगस्त को सुबह 07.30 बजे से तथा हॉकी खेल का संभाग स्तरीय स्किल टेस्ट 27 अस्त को हॉकी खेल के भोपाल एवं ग्वालियर से विषेषज्ञ की उपस्थिति में श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में लिया जावेगा। प्रतिभा चयन के माध्यम से जिले के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का यह सुनहरा अवसर है। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जिले के खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को चयन ट्रायल के माध्यम से निखार सकता है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!