शिवपुरी। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद कुमार के मार्गदर्शन में 26 जून 2021 को प्रातः 9 बजे से जिला न्यायालय के सामने स्थित एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान हेतु सहमति दी गई है।
रक्तदान करने से शरीर को कोई हानि नहीं होती वरन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सकता है। इसी नेक भावना के साथ जिला न्यायालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल की जा रही है। शहर के आमजन से अनुरोध है कि 26 जून ( शनिवार) को प्रातः 09 बजे आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर उक्त शिविर को सफल बनाने में सहयोग करें।

जिला न्यायाधीश विनोद कुमार के मार्गदर्शन रक्तदान शिविर 26 जून को / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment