Press "Enter" to skip to content

जेबकतरे पकड़ाए CM की सभा में: जेब काटने का प्रयास कर रहे थे भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस ने दबोचा 5 आरोपियों को /#मध्यप्रदेश न्यूज़

छिंदवाड़ा

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बुधवार को छिंदवाड़ा आगमन था, ऐसे में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाया और अफसरों को बारिकी से नजर रखने कहा। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने कार्यक्रम के दौरान अपनी टीम के सब इंस्पेक्टर विनोद दहिया, नरेश झारिया, एएसआई भगवत प्रसाद, प्रधान आरक्षक अमीर रघुवंशी, अनिल, आरक्षक युवराज, अंकित और विकास को सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच भेज दिया, जो संदिग्धों पर नजर रखे हुए थे।

ऐसे में इस दौरान जेब काटते हुए पांच आरोपियों को दबोचा गया है जो चोरी का प्रयास कर रहे थे। इनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने भीड़ में एक शख्स के खोए चालीस हजार भी तलाशकर लौटाए हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

भीड़ में जेब काटने पहुंचे आरोपियों में अमरवाड़ा के खमरा रोड निवासी 35 वर्षीय बलवान सिंह पिता तेजीलाल ठाकुर, चौरई बैल बाजार निवासी बीस वर्षीय आकाश पिता मोतीराम यादव, बड़कुही वार्ड दो निवासी 27 वर्षीय शोएब पिता रशूल खान और जबलपुर आनंद नगर निवासी 29 वर्षीय सुल्तान खान पिता मोहम्मद इस्माईल, चार खंबा बारात घर के पास हनुमान ताल निवासी 25 वर्षीय सिरातल पिता मोहम्मद रसीद खान को गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!