शिवपुरी। रामनगर गधाई में कार्रवाई करने गई थी बिजली कंपनी की टीम
नरवर तहसील के रामनगर गधाई में गुरुवार को बिजली कंपनी की टीम चोरी पकड़ने पहुंची। लाइन चेकिंग के दौरान ट्रांसफार्मर पर पहुंचने से पहले ही एक परिवार ने जेई सहित उनके कर्मचारियों को रास्ते में ही रोक लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बिजली कंपनी के जेई हरिओमशंकर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिजली चोरी की सूचना पर रामनगर (गधाई) गांव गए थे। लाइन चेक करते हुए ट्रांसफार्मर की तरफ जा रहे थे, तभी आरोपी रामकुमार, उसका बेटा भरत वंशकार और पत्नी शीला वंशकार ने आकर रास्ता रोक लिया। तीनों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उक्त परिवार द्वारा ट्रांसफार्मर से सीधे तार डालकर आटा चक्की और पानी की मोटर चलाई जा रही थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment