कोलारस। नगर के पूर्व कोतवाल संजय मिश्रा के देहात थाना स्थानांतरण के बाद पुलिस कोलारस थाने की कमान टीआई आलोक भदौरिया को सौंपी है। नए कोतवाल आलोक भदौरिया ने कोलारस में अपना पदभार सम्भालने के बाद भी नगर कि जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था रखने की अपील की है
कोलारस के नए कोतवाल आलोक भदौरिया ने कोलारस थाने में प्रभार ग्रहण करने के बाद हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया की पुलिस और जनता के बीच जो दूरी है उसे मिटाकर जनता को पुलिस के करीब लाकर अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिक्ता रहेगी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में और एसडीपीओ अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में आखरी पंक्ति के व्यक्ति तक पुलिस द्वारा न्याय पहुंचाना प्राथमिकमा में शामिल रहेगा यह प्रयास किये जाऐंगे नगर को अपराध मुक्त भय मुक्त बनाने के लिए प्रयास किये जाऐंगे। जुआ, सटटा, स्मेक जैसे अवैध क्रत्यो पर पूर्णता विराम लगाया जाएगा और ऐसे कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया जाएगा। साथ ही चोरियो को रोकने के लिए मैप तैयार कर पोईंट लगाकर गस्त में तेजी लाकर चोरी कि घटनाओ को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगें। असामाजिक तत्वो के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाऐंगे आम लोगो के लिए थाने के रास्ते खुले है। क्षेत्र के आखरी पंक्ती में लगे व्यक्ति को कानून का पालन कराकर न्याय दिलाया हमारी प्राथमिक्ता है। मुझे आशा है जैसा अन्य थाना प्रभारियो को कोलारस वासियो का प्रेम मिला है ऐसे ही हमे भरपूर सहयोग मिलेगा ऐसी कामना है।

जनता और पुलिस के बीच मधुर सामंजस्य कायम करना पहली प्राथमिक्ता : टीआई आलोक भदौरिया / Kolaras News
More from KolarasMore posts in Kolaras »
- फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा: मामा की मौत भांजा घायल, 6 बहनों के बीच इकलौता भाई था मृतक / Shivpuri News
- ससुराल से लौट रहे युवक में अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौत / Shivpuri News
- प्रेमी जोड़ा पहुंचा कलेक्टर के पास कहा हम एक दूसरे से करना चाहते हैं शादी / Shivpuri News
- प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में कोलारस तहसीलदार सस्पेंड / Shivpuri News
- स्व. रामसिंह यादव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खतौरा में / Shivpuri News





Be First to Comment