Press "Enter" to skip to content

इमरान बोले- जंगल राज है पाकिस्तान में: आर्मी चीफ़ जिम्मेदार बुशरा की गिरफ्तारी के लिए, जनरल मुनीर को नहीं छोड़ूँगा उसे कुछ हुआ तो /INTERNATIONAL

रावलपिंडी

बुशरा बीबी पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। दोनों से साल 2018 में शादी की थी। (फाइल)

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने कहा है कि देश में जंगल राज चल रहा है। इस जंगल के राजा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर हैं। यहां जो भी होता है उनके हिसाब से होता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खान ने पत्नी बुशरा बीबी की गिरफ्तारी के लिए भी जनरल मुनीर को जिम्मेदार ठहराया।

आर्मी चीफ को धमकी देते हुए इमरान ने कहा, “बुशरा की गिरफ्तारी के पीछे सीधे तौर पर जनरल मुनीर का हाथ है। अगर मेरी पत्नी को कुछ भी हुआ तो मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा। जब तक मैं जिंदा रहूंगा, उसके सारे गैरकानून और असंवैधानिक कामों का पर्दाफाश करता रहूंगा।”

खान ने आगे कहा, “जंगल के राजा ने चाहा तो नवाज शरीफ को सभी केस में माफी मिल गई। राजा के कहने पर ही 5 दिन के अंदर हमें 3 मुकदमों में सजा सुना दी गई।”

इमरान खान और बुशरा बीबी 17 जुलाई 2023 को बेल डॉक्यूमेंट्स साइन करते हुए।

इमरान खान और बुशरा बीबी 17 जुलाई 2023 को बेल डॉक्यूमेंट्स साइन करते हुए।

देश की तंगहाल आर्थिक व्यवस्था पर बात करते हुए इमरान ने कहा, “देश की अर्थव्यवस्था में IMF से लोन नहीं, बल्कि निवेश के जरिए स्थिरता आएगी; लेकिन जंगल राज होने की वजह से यहां कोई निवेश नहीं कर रह है। यह अच्छी बात है कि सऊदी अरब से लोग यहां आ रहे हैं, लेकिन इन्वेस्टमेंट तभी होगा जब देश में कानून का शासन आएगा।”

‘सैनिकों ने पुलिस की गुलामों की तरह पिटाई की’
पाकिस्तान में कुछ दिन पहले ही पंजाब प्रांत की पुलिस से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सैनिक पुलिस अधिकारियों को मारते दिख रहे थे। इस वीडियो पर बात करते हुए इमरान ने कहा, “कानून का उल्लंघन करते हुए पुलिस की पिटाई की गई थी, लेकिन IG और वायसराय ने उल्टा पिटाई करने वालों से ही माफी मांगी। वायसराय ने कहा कि पुलिसकर्मी हमारे भाई जैसे हैं, लेकिन ऐसा व्यवहार भाई नहीं बल्कि गुलामों के साथ किया जाता है।”

पूर्व पाकिस्तानी PM ने कहा, “हमारी पार्टी PTI को चुनाव नहीं लड़ने दिया गया। जुल्म के सामने खड़े रहना जिहाद है। हमारे कार्यकर्ता हर एक वोट की रक्षा करेंगे।”

खान के आरोपों को लेकर अब तक पाकिस्तान की फौज या सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

तस्वीर पाकिस्तान के घायल पुलिसकर्मी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज के 40-50 सैनिकों ने पंजाब पुलिस की पिटाई की थी।

तस्वीर पाकिस्तान के घायल पुलिसकर्मी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज के 40-50 सैनिकों ने पंजाब पुलिस की पिटाई की थी।

खान ने कहा था- ‘बुशरा को जहर दिया गया’
अप्रैल महीने की शुरुआत में भी इमरान ने दावा किया था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जहर दिया गया है। इमरान ने यह आरोप जेल में बनी अस्थायी अदालत में सुनवाई के दौरान लगाए थे। खान ने ये भी कहा था कि अगर बुशरा को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे।

पाकिस्तान में फरवरी में हुए आम चुनाव से कुछ दिन पहले ही इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कई मामलों में सजा सुनाई गई थी। इनमें गैरकानूनी निकाह और तोशाखाना से जुड़ा मामला भी शामिल था। इन केस में बुशरा बीबी को भी 21 साल जेल की सजा हुई थी। इसके बाद से वो खान के बनीगाला बंगले में हाउस अरेस्ट में हैं।

‘इमरान-बुशरा ने इद्दत का समय पूरा किए बगैर निकाह किया’
दरअसल, इमरान-बुशरा की शादी को फ्रॉड बताते हुए बुशरा के एक्स हसबैंड खावर फरीद मानेका ने याचिका दायर कराई थी। मानेका ने आरोप लगाए थे कि बुशरा ने इद्दत का पीरियड पूरा किए बिना ही खान से शादी कर ली थी। दरअसल, इस्लाम धर्म में इद्दत तलाक के बाद दूसरी शादी करने के बीच की एक तय मियाद होती है।

वहीं इमरान खान खुद पिछले साल अगस्त से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद है। तब उन्हें तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद मई में हुई हिंसा, गैरकानूनी निकाह और तोशाखाना से जुड़े एक और मामले में उन्हें कुल 31 साल की सजा सुनाई गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!